सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मिट्टी खाई है

मैंने भी अपने बचपन में, मिट्टी के टुकड़े खाए हैं, अब भी इसकी सोंधी महक, इतनी अच्छी लगती है, कि बारिश के दिनों में, खुद को रोक ही नहीं पाती, सबसे छुपकर चुपचाप, बटोरकर रखती हूं इसे, किसी अमूल्य खजाने सा, देख लेने पर कई बार, मां ने भी टोंका है, कैल्शियम की कमी होने, और इलाज को कहा है, पर उन्हें क्या मालूम, कैल्शियम की कमी नहीं है, यह तो मुझे स्वाद देती है, किसी मिठाई से भी अधिक, मैं कुछ भी छोड़ पर, यह नहीं छोड़ सकती, पर किसी को बताना मत, ये राज ही हूं रखती

हो जाये अजनबी

आ इक बार फिर हम, हो जाये अजनबी , एक-दूजे को फिर , न याद आये कभी , तू मुझको भूल जाये , मै भूलू तुझे , हर पल जो कभी खास था , बस एहसास रह जाये , फिर देखते है दोस्त , ये भूलना हमारा क्या , रंग लाता है भला कौन सा पल हमे , याद आता है जादा , फिर तुम मुझे बताना, और मै तुझे

नाम न छीनो

शायद हर एक लड़की के मन में यही पुकार उठी होगी जिसे वो किसी से कह नहीं पाती .............हमेशा यही एक डर उसके मन में होता है ........................... जो हूँ वही रहने दो , बस इतना एहसान कर दो , मुझे खुद में मिलाकर तुम , मेरी पहचान मत छीनो, ऐसे भी रह सकती हूँ , तुम्हारी होकर के मै, मुझसे मेरे जीने का तो , आधार मत छीनो , कमी कोई नहीं मुझमे , बस चाह इक ही है , थोड़ी सी जगह जो है मेरी , उसको भी न ले लो , हर इक कदम पर , साथ चल सकती हूँ मै , शर्त इक ही है , मुझसे मेरा नाम न छीनो .

मन का राक्षस

रात के एक पहर में , निस्तब्धता हो भले ही , धडकने पर तेज़ हो जाती है . हर एक हलचल से बेखबर, मन कि आवाज का राक्षस , लेकर भयावना सा रूप , बाहर निकल आता है . भयभीत करता है मुझे , हर पल डराता है , अपने ही कामों , और व्यवहार के लिए , कभी मेरा मन मुझे ही , धिक्कारता रहता है , तो कबी यह दिखाकर , सुनहले सपने मेरी, आँखों में भर देता सुकून, हर पल बोझिल होती आंखे , इस राक्षस से डरती है , कभी यह रुलाता है तो , कभी बेजा मुस्कान देता है , कितना भी दूर भागू , अतीत में ला पटकता है , मन का यह राक्षस , रात के गुजरते ही , चमचमाते दिन में , न जाने किस खोह में , छुप जाता है जाकर यह , अगले दिन फिर आने का , वादा करके ये निर्मोही .

समझते क्यों नहीं

दो पलो का साथ है , समझते क्यों नहीं? जिन्दगी तो एक ख्वाब है ? तुम समझते ही नहीं ? हर मोड़ पर ये शिकायत , पूरी न हो वो उम्मीदे क्यों ? हर कदम को रोकती , बांधते हो जंजीरे क्यों? मेरे भी तो थोड़े , ख्वाब है , समझते क्यों नहीं ? वादा हर बार मत करो मुझसे , वादे वफ़ा नहीं होते , दिखती है जो हंसी , हर बार ख़ुशी नहीं होती . कई बार ये मुस्कुराहट, आएने-दर्दे-दिल होती है ? तुम समझते ही नहीं ? और क्या शिकायत हो , दुनियादारी कि, जब तुम अपना , हाले दिल समझते ही नहीं ? सारी उम्र साथ क्या निभाओगे ? जब अपने दिल ही मिलते नहीं ?

हमें तो बस अमन चाहिए

सुबह से शहर की सारी सड़कें खाली हैं , अफवाहों का बाजार तो बहुत दिनों से गर्म है। हर जगह हर व्यक्ति बस यही कह रहा है कि क्या होगा बाबरी विध्वंस मामले का फैसला। हर कोई डरा हुआ है। सभी दिल थामकर फैसले का इंतजार कर रहे हैं, एक-एक पल काटना बड़ा मुश्किल हो रहा है। ऑफिस में हूं, लंच टाइम है । अमूमन इन समय हम सहकर्मचारी आपस में हंसी मजाक जरूर करते थे पर आज माहौल ही कुछ अलग है। फैसला आने में बस बीस मिनट बाकी हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू है, शहर में सन्नाटा है, शायद हर किसी के मन में एक ही डर है। पूरे देश में ही अमूूमन यही हाल होगा। सभी ने मुझे ऑफिस आने से भी मना किया था, उनका कहना था कि एक दिन तुम्हारे न आने से अखबार नहीं बंद हो जाएगा। मुझे भी पता है कि उनकी बात सही है पर अगर हर एक व्यक्ति सोचने लगेगा तो क्या होगा। कुछ भी हमें अफवाहों को सच नहीं होने देना। सब कुछ सामान्य है और सामान्य ही रखना है। जाहिर है कि जब इतने विद्वान न्यायाधीशों की खंडपीठ है तो उनका फैयला भी सभी लोगों के हित में ही होगा। हमारे हाथ में तो बस इतना है कि अमन कायम रहे । हर कोई उसे खुले दिल से अपनाए। इसी दुआ के साथ कि कुछ ...

सावन फिर लौट तो आ .........................

इतने dino बाद अचानक , फिर वो गुडिया याद आयी, जब हम सब लड़कियां , पहनकर हरे फीते और चूड़िया, लेकर गुड़ियों वाली प्लेट, जाते थे नहर किनारे , जहा ढेर सारे छोटे भाई, हाथों में लेकर छड़ी, सरकंडो कि बड़ी-बड़ी , कपडे कि गुडिया डालते ही , जुट पड़ते थे उन्हें कूटने में , और यह तमाशा करने के बाद , सबके हाथों में होते थे , हमारे दिए गेहूं और चने , जिनके लालच ने ही , उनसे इतनी मेहनत करवाई थी , उनका यह प्रदर्शन , संकेतमात्र होता था , कोई वास्तविकता नहीं थी , न ही कोए हिंसा का प्रदर्शन , पतंगों पर होती थी जोर -अजमाइश , और हम बच्चे छत पर, लिए हांथों में लंगड़ , बिना पेच लड़ाए ही , पतंगे काटने को तैयार रहते थे , एक पतंग पाना भी , हमे उल्लासित कर देता था , ढाब, मंझा और रंगीन पतंगे , बस इतनी ही हमारी सोच थी , अब वो दिन नहीं है , इन्सान खुद गुडिया बन गया , बच्चे भी बड़े हो गये , वे अब अल्हड नहीं रहे . उन्हें पीटने के लिए , कपडे कि नहीं, सजीव गुडिया चाहिए , वे खिलौनों से नहीं , जिन्दा लोगो से खेलते है , पतंगे खो गयी और , मासूमियत भी , अब तो यह शहर , जिन्दा मुर्दों से भर गया है . इस दौर में फिर वापस , वो ...