सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मन के कोने से लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैसे कह दूं?

प्यार में जब कोई डूब जाता है तो दूर जाने की कल्पना करना भी बहुत कठिन होता है। हर पल, हर समय बस उसकी ही याद आती है, उसके ही सपने, उसकी ही बातें बाकी सारी बातें तो एक किनारे हो जाती है, और ऐसे में अगर साथी से दूर जाना पड़े तो समझ नहीं आता कि आखिर कैसे यह किया जाए, भले ही मुंह से कुछ कहा न जाए पर एहसास तो रह ही जाता है खोखली हैं बातें सारी, भारहीन सारे कारण। जो तुम्हें मैं दे दूं, दूर जाने के लिए। तुम क्या जानों, चाहती मैं क्या हूं? शिखर पर तुम्हे देखना, और साथ में मैं रहूं। हर पल साए की तरह, रहना ही मकसद है मेरा, पर इसके लिए बता, क्या तोड दूं हर आसरा। तोडना भी नहीं कठिन, मेरे लिए कोई बंधन, पर कुछ जाने-पहचाने चेहरे, आकर रोक लेते हैं मन। इक तेरी याद में, दुनिया भुलाए बैठी हूं। सुनती हूं सबकी बातें, हर पल होता है चरित्र हनन, पहले अकड जाती थी, सुनकर बात ऐरी-गैरी, दूसरों की बात सुनकर, अब यों ही हंसती हूं मैं। तेरा जीवन में आना, लाया है कितना परिवर्तन, पागलों सी बातें मेरी, अक्ल हो गई है गुम। कैसे कहूं तुझसे कि, एहसास कितना अच्छा है। कैसे जताऊं मैं कि, तेरा साथ कितना अच्छा है।

नाम न छीनो

शायद हर एक लड़की के मन में यही पुकार उठी होगी जिसे वो किसी से कह नहीं पाती .............हमेशा यही एक डर उसके मन में होता है ........................... जो हूँ वही रहने दो , बस इतना एहसान कर दो , मुझे खुद में मिलाकर तुम , मेरी पहचान मत छीनो, ऐसे भी रह सकती हूँ , तुम्हारी होकर के मै, मुझसे मेरे जीने का तो , आधार मत छीनो , कमी कोई नहीं मुझमे , बस चाह इक ही है , थोड़ी सी जगह जो है मेरी , उसको भी न ले लो , हर इक कदम पर , साथ चल सकती हूँ मै , शर्त इक ही है , मुझसे मेरा नाम न छीनो .

मन का राक्षस

रात के एक पहर में , निस्तब्धता हो भले ही , धडकने पर तेज़ हो जाती है . हर एक हलचल से बेखबर, मन कि आवाज का राक्षस , लेकर भयावना सा रूप , बाहर निकल आता है . भयभीत करता है मुझे , हर पल डराता है , अपने ही कामों , और व्यवहार के लिए , कभी मेरा मन मुझे ही , धिक्कारता रहता है , तो कबी यह दिखाकर , सुनहले सपने मेरी, आँखों में भर देता सुकून, हर पल बोझिल होती आंखे , इस राक्षस से डरती है , कभी यह रुलाता है तो , कभी बेजा मुस्कान देता है , कितना भी दूर भागू , अतीत में ला पटकता है , मन का यह राक्षस , रात के गुजरते ही , चमचमाते दिन में , न जाने किस खोह में , छुप जाता है जाकर यह , अगले दिन फिर आने का , वादा करके ये निर्मोही .

मौत के बाद ही सही

दिल के किसी कोने में दबी रह जाती है मन की आवाज। कई बार बोलना चाहो पर शब्द नहीं मिलते? कई बार हम खुद अपने किए से संतुष्ट नहीं होते हैं क्योंकि उसका असर हमारी भौतिक जिंदगी पर पड़ता है। इसके बावजूद अंतर्मन की आवाज कभी गलत नहीं होती है। यह कभी भी हमें गलत राह पर नहीं चलने देती है। तब खुद से सवाल करना पड़ता है----------- नैराश्य के पर कही तो मुलाकात होगी पुछूगी तब क्या सोंच थी तेरी ? हरित उपवन में नहीं,झंकड़ में सही, मिलाना तो तुझे है ही. यही भाग्य का न्याय है की, भटकता हुआ सा जीव बने तू. संकल्प-विकल्प, आशा-निराशा, के झंझावातों में झूलना, ही तेरा प्रारब्ध है . तुझे देखर मन मेरे, हर कोई स्तब्ध है. कि तू दिखता है हसता-हसाता, हंसी का पात्र बनता हुआ . पर किसी को नहीं दीखता, खून कही से रिसता हुआ . कौन समझेगा कि तू, है बड़ा ही हठी,छोड़ पाना , ये हठ भी शायद तेरे बस में नहीं. तू सोचता है जैसा, उल्टा सोचते है सभी . तुझे समझाना शायद, मेरे बस में भी नहीं है . कहाँ तक चलेगी तेरी हठधर्मिता ? हर जगह पर मत खानी पड़ेगी. समझ जा अभी, मन जा अभी दुनिया ...