सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जिंदगी तुझे तो मैं भूल ही गई थी

 तो आधी जिंदगी गुजर चुकी है, बाकी भी गुजर ही रही है,लगातार चलती ही जा रही है, पर अभी भी मन बचपन सा ही है, जो जिंदगी पीछे रह गई उसके खट्टे-मीठे पल, छोटी-छाेटी खुशियों की ही याद रह गई है। जो किसी समय लगता था कि बड़ी परेशानियां हैं, उन्हें याद करके बस अब हंसी ही आती है, कितनी बेवकूफ़ और पागल थी मैं कि थोड़ा सा कुछ हुआ और बिफर पड़ी, किसी की बात सुनती भी नहीं थी और खुद ही पहले बोलने लगती थी। किसी ने कुछ कहा नहीं कि मैने उसकी बात से भी बड़े-बड़े अंदाजे लगा लिए और लग गई अपना ही हवा महल बनाने। भले ही कोई कुछ और कहना चाहता हो पर समझना कुछ और, यही तो किशोरावस्था से युवावस्था के बीच की उम्र का असर होता है। बड़े-बड़े सपने, और हवा-हवाई बातें, अगर नही की तो बीस से पच्चीस के बीच की उम्र जी ही नहीं। इन्ही बातों से तो जिंदगी बनती है। आज वही बातें फिर से याद आ रही हैं और बड़े दिनों बाद समय निकालकर ब्लॉग पर आ गई, कभी किसी दोस्त ने कहा थी कि लिखना नहीं छोड़ना, मैं उसकी बात भूल ही गई थी, जिंदगी की आपा-धापी और बदलावों के थपेड़ों के साथ संतुलन बनाना आपको कहां से कहां लाकर खड़ा कर देता है। कोई बात नहीं बह...

मन की भटकन

समय गुजरता जाता है और जिंदगी भी अपने कदमों के निशान छोड़ती हुई आगे बढ़ती है। लोगों की दोस्ती, बाहरी शोर-शराबे और भाग-दौड़ में हम इतना व्यस्त हो जाते हैं कि शायद अपने लिए ही समय नहीं मिलता। फिर किसी दिन कोई याद दिला दे कि आप क्या करते थे, आपके क्या शौक थे, तो मन फिर से उन यादों में लौट जाता है। इसके बावजूद समय किसी के लिए नहीं ठहरता, आगे बढ़ता जाता है, और हम बस केवल याद ही कर सकते हैं। शायद यह मेरी ही नहीं बल्कि हर एक की कहानी हैः कुछ भीड़-भाड़ पर खाली सा, मन मेरा भटकता हर तरफ, किन दिनों की याद और किन दिनों का साथ, कहां से बनती मन की बात। हर ओर एक धुंधलका होता, हर ओर एक वीरानी, कितनी कहानियां मन को टटोलती, कितने ही किस्सों से मन की, होती रहती हरदम बात। दिन-दिन समय है बढ़ता जाता, फिर भी कुछ क्यों समझ न आता, न हारी न जीती हूं मैं, समय का मिला जहां तक साथ।   कुछ किस्सों की नायिका, कुछ की हूं खलनायिका, कितने ही दिन गुजर गए, बनी नहीं कुछ बात। दोस्तों की दोस्ती और, दुश्मनों की दुश्मनी, हुए सब वर्षों में बेकार। बची है तो एकदम नीरवता, और तनहाई का साथ।।    

पीरियड के दौरान एक दिन की पेड लीव..........वॉओ या नो-नो!!!!!

मैकेनिकल इंजीनियर नमिता का मूड़ आज सुबह से ही उखड़ा था, ऑफिस में काम का अंबार और शरीर साथ नहीं दे रहा था। एक करके कामों को निपटाना और समय के साथ-साथ दर्द का बढ़ना, और उफ उसके बर्दाश्त के बाहर हो गया था। वह बॉस के केबिन में पहुंच गई, ’सर! आज मेरी तबियत ठीक नहीं है, मुझे हाफ डे चाहिए।’ यही कहानी नमिता की ही नहीं सभी कामकाजी महिलाओं की है। अपने मासिक धर्म के चार दिनों में सभी महिलाएं मूड स्विंग, बेचैनी असहनीय दर्द का शिकार रहती हैं। इन दिनों के दौरान भी उन पर घर और बाहर के कामों का दबाव रहता है। इस दौरान वे  असहनीय पीड़ा सहन करती हैं। यह असाधारण शक्ति केवल महिलाओं में ही होती है। और इस मुश्किल को कामकाजी महिलाओं के लिए आसान बनाया है, मुबई की कल्चर मशीन ने यह पहला कदम उठाकर इस बहस को जीतने की दिशा में एक नई पहल कर दी है। काफी दिनों से इस बात को लेकर बहस चल रही है कि पीरियड के दौरान कामकाजी महिलाओं को पेड लीव मिलनी चाहिए या नहीं। कई वृंदा करात सहित कई समाज सेवक इस बात का झंडा बुलंद किए हुए हैं कि इन दिनों के दौरान महिलाओं के शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। उनका शरीर कई तरह के हार्मोनल उ...

हिमानिका-भाग 2

चित्र-सांकेतिक, गूगल से साभार बहती नदियां बनी तुषार, धरातल ओढ़े श्वेत आवरण, अम्बर भी तुहिनमयी दिखता, प्रकृति का दृश्य विलक्षण। किसी ओर न कुछ भी दीखता, बस श्वेत-श्वेत और श्वेत, कई प्रकाशवर्षों की दूरी धरती से, तय करके विद्रोही का यान, उतरा इस हिमनिकेतन पर, दृश्य देख अचंभित था मन। चलते-चलते थकते थे पांव, दिखती नहीं दूर तलक छांव, धूप नहीं गलन यहां थी, हिम खंड संकलन यहां थे। मीलों दूरी पर जाकर के, हिमखंडों के ही भवन बने, धरती पर जैसे इग्लू हो, पर जरा भिन्न से थे वो। पूरी बस्ती थी यों दिखती, जैसे हो इक ग्राम बड़ा, आदि कहां और अंत कहां, समझ न कुछ भी आ रहा। नगर के भीतर इक अविराम, लगा था बहुत बड़ा बाजार, लो दिखते थे बड़े विचित्र, वस्तुएं  भी लगती थी भिन्न। अजब भाषा अजब बोली, रहन-सहन परिधान थे भिन्न, श्वेत खाल पर रुई के फाहे, लंबे से चोगे से वस्त्र। आंखों की पुतलियां हरी, लम्बी पलके हर स्त्री की, त्वचा का रंग दिखे था यो, श्वेत रंग केसर मिला ज्यों। कुछ विचित्र पशु-पक्षी थे, दो पैरों पर ज्यों खड़े हुए, लम्बी गर्दन, नाखूनी पंजे, पर रस्सी से थे बंधे हुए।

हिमानिका -पहला भाग

मन में कुछ कल्पनाएं आईं, जिन्हें पंक्तियों में बांधने का प्रयास किया। मन किया कहानी कहूं पर कविता के रूप में, तो प्रस्तुत है, यह प्रयास। यह कहानी है, एक लड़के की और विज्ञान के प्रति उसकी दीवानगी की। वह हमेशा ग्रह और तारों की दुनिया में ही खोया रहता, इस रहस्यमयी ब्रम्हांड को जानने की उसकी उत्सुकता ने उसे पूरी दुनिया से काट दिया था, जब वह अपने प्रयास में सफल होता है, उसके साथ क्या-क्या घटनाएं होती हैं, इन्हें बांधने का प्रयास किया है। ....................................................................अग्रिम पंक्तियों एक लंबी कविता के रूप में इस किस्सागोई प्रस्तुत है, इसे विज्ञान कथा भी कह सकते हैं। है ब्रम्हांड अनंत और विशाल, कितने ग्रह कितनी शाखाएं, न जाने कितनी आकाशगंगाएं, आकाशगंगाओं  के भ्रमर में, घूमते कितने सौरमंडल। न जाने कितने सूर्यो और, कितने ही सौर मंडलों से घिरा, बना है कैसे यह सब, भेद किसी को भी न मिला। यह सोचकर ही वह विद्रोही, नित नए प्रयोग जमाता था, अपनी छोटी प्रयोगशाला में, तारों की गिनती करता था। और ग्रहों का भी अध्ययन, उनके इतिहास का संग्रहण, ढेरों किताबें आस-पास...

याद है मुझे

आज भी जब  देखती हूँ , किसी को अपने पिता  के साथ , तब जाने क्यों आती है ? मुझे आपकी याद। कई बार तो जब कोई अजनबी , आपकी कद-काठी का , मोटरसाइकिल पर सवार , धीरे -धीरे उसे चलाता , हैलमेट के साथ , और मानता है  सारे ट्रैफिक नियम ,  भ्रम होता है मुझे की आप ही है , और याद आ  जाते है आप।  जब भी मुझे मेरे अधूरे सपने , पूरे  होते हुए दीखते है , ऐसा लगता है  मैने , थोड़ा  ही सही कुछ पाया है।  आप ठहराते थे गलत, हर बात पर  मुझे वो भी  याद है।  लगता है की कही से भी  बार , मै ला सकूँ वापस ,  और  कह सकूँ  की मुझे,  आपसे कोई शिकायत नहीं है। काश ! मै आपको बता  पाती , कि  मुझे केवल बहस करना ही नहीं ,  आपसे प्यार करना भी आता है। कई बार जब कठिन  होती है राह , तब  काम आतें है मेरे ,  आपके दिए हुए विचार , तब  लगता है मुझे, कि बचपन तो बचपन ही होता है, और  उसे  अच्छी जवानी बनाने  के लिए , वह   सब कितना जरूरी होता है, जो आप करते थे। शा...

क्यों न करूँ एक चाह

जाने क्यों हर बात बुरी लगती है, ये दिन तो चाहे कितने अच्छे है , लोग भी कोई कम नहीं है भले, पर मुझे इनकी हर बात बुरी लगती है. सारे मौसमों में बारिश  भली, फूलों से भरे चमन का मौसम , चाहे खिले हो हर दिल , मुझे तो हर एक हंसी खलती है। दिल में एक सुकून की है तलाश , राह  दिखती नहीं कोई , तो मंजिल की आस टूटती है. किसी के दिल में बसे  नहीं तो क्या, नहीं मिला कोई जुनूं  तो क्या, हर आती  साँस के साथ , दबी-दबी उम्मीद जगती है. लिखे तो खत भी कई  मैंने, कई बार इंतजार किया , पर ज़वाब न आये तो क्या , मेरी तमाम उम्र बाकी है. …… हर एक घड़ी जो गुजरती है, मेरे दिल में उम्मीद भरती है  , किसी रोज तो वो भी समझेगे, कि जो ये हम पे रोज  गुजरती है।

बंजारा सी है जिन्दगी

बंजारा सी है जिन्दगी हर पल ले जाती है एक  संसार में हर नया दिन मुझे एक नया अनुभव दे रहा है , विस्मृत हो चुकी है जो बाते उनका मतलब बदल गया है और आने वाले समय ने खुद में न जाने कितनी बातें छुपा रखी है कहाँ से कहाँ ले जा रही है मुझे जीवन जीने की प्यास कुछ पाने की तलाश हर पल बना रही है मुझे और अधीर क्योकि यही तो बंजारा जिन्दगी है जो हर पल बदती आगे ही है देती है हमे न जाने कितने अनुभव और हर पल हमें विद्यार्थी ही बनाये रखती है , और अच्छा ही की हम बंजारे ही बने रहे जिन्दगी के खजाने खोजते रहे बीएस हमेशा पाते ही रहे और खोने से न डरे

ऐ दोस्त

ऐ दोस्त फिर से तेरी दोस्ती, की चाह है मुझे, हर पल तेरा इंतजार, तेरा एहसास मुझे है अब रूठती नहीं हूं, नादानी नहीं करती, पर फिर से उन्हीं, नाराजगियों की चाह मुझे है, वो बेवकूफियां भी याद हैं मुझे, उनकी भी फिर से तलबगार हूं मैं, एक रूठ जाउं और, तुम मुझे मनाओ, कितने दिनों से जाने, ये चाह मन में है, कुछ ही दिनों में अचानक, क्यों हुई इतनी  बड़ी  मैं, कि रही न बचपने की, हकदार भी मैं, क्यों खोई इस दुनिया में, साथ छूटा जो तेरा, तब से सिर्फ तनहाइयों की, हकदार मैं हूं।

एक डायरी से

कहते हैं कि किसी की निजी डायरी पढ़ना अच्छी बात नहीं होती है पर क्या करूं प्रतिज्ञा तेरी डायरी को पढ ने के बाद रहा नहीं गया। दिल को छू लेने वाली कुछ बेहद निजी भावनाएं तेरी डायरी से चुरा रही हूं , मुझे माफ कर देना जिंदगी भी कितनी अजीब है, हर पल एक नई कहानी गढती रहती है। कदम-कदम पर हमें कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो हमें आश्चर्य में भरने के लिए काफी होता है। अगर हमें किसी भी चीज की चाह होती है, तो वो कभी मिलती नहीं, और जो मिलती है उसकी चाह नहीं होती। पूरी जिंदगी यो कट जाती है मानों कुछ जिया ही न हो। जीना तो सभी चाहते हैं पर किस मोल पर, सपनों, आशाओं और उम्मीदों के मोल पर जिंदगी किस काम की? कुछ ऐसी ही जिंदगी है मेरी भी, मैं भी यूं ही जी रही हूं। फीके पड े सपने और धुंधली पडी चाहतों के साथ। आखिर कौन है इसका जिम्मेदार, मैं खुद नहीं समझ पाती हूं। मेरे घर वालों को लगता है कि यह सब मेरी नादानी है, पागलपन है, आखिर क्या कमी है मेरी जिंदगी में? सब कुछ तो है मेरे पास एक प्यार करने वाला, सच्चा और मेरे सुख-दुख का खयाल रखने वाला जीवन साथी, जो मुझ पर अटूट वि...

हम ऐसे जिए कि

न मांगी जिन्दगी हमने, न फूलों का कोई रास्ता, न चांदनी की रात और, न ही बहारो की कोई सुबह, हर बार किस्मत ने दिया, वो मान लिया दिल से, न कोई शिकायत की, न कोई गिला किया, दिल में छुपाया वो , जो भी दिल में था, एक पल को भी दर्द , चेहरे पर आने न दिया, जिए ऐसे दिलवाले की, ज़माने को भी, झुका कर पीछे किया . और अब तो ख्वाहिश है कि , जिन्दगी यूं ही कट जाये , कोए भी शिकायत आये तो , मरने के बाद आये.

ऐसा कोर्इ मिल जाए,

दिल करता है कि रूठ जाउं, मनाए कोर्इ बार-बार मुझे, मैं झगडती रहूं और, प्यार से समझाए कोर्इ, मेरी हर जिद जिसे, मासूमियत सी नजर आए, मेरा हर बार नजर फेरना, और उसे गुस्सा न आए, हर बार प्यार से पास आए, मैं जाउं भले ही दूर, वो बस पास ही पास आए, मैं न बोलूं तो, उसका दिल थम जाए, मेरे कहने से पहले ही, हर बात समझ जाए जो, ऐसा कोर्इ मिल जाए, तो जिंदगी हर पल, कीमती सौगात बन जाए, हर एक मुसीबत भी, तब फूलों का हार बन जाए।

कैसे कह दूं?

प्यार में जब कोई डूब जाता है तो दूर जाने की कल्पना करना भी बहुत कठिन होता है। हर पल, हर समय बस उसकी ही याद आती है, उसके ही सपने, उसकी ही बातें बाकी सारी बातें तो एक किनारे हो जाती है, और ऐसे में अगर साथी से दूर जाना पड़े तो समझ नहीं आता कि आखिर कैसे यह किया जाए, भले ही मुंह से कुछ कहा न जाए पर एहसास तो रह ही जाता है खोखली हैं बातें सारी, भारहीन सारे कारण। जो तुम्हें मैं दे दूं, दूर जाने के लिए। तुम क्या जानों, चाहती मैं क्या हूं? शिखर पर तुम्हे देखना, और साथ में मैं रहूं। हर पल साए की तरह, रहना ही मकसद है मेरा, पर इसके लिए बता, क्या तोड दूं हर आसरा। तोडना भी नहीं कठिन, मेरे लिए कोई बंधन, पर कुछ जाने-पहचाने चेहरे, आकर रोक लेते हैं मन। इक तेरी याद में, दुनिया भुलाए बैठी हूं। सुनती हूं सबकी बातें, हर पल होता है चरित्र हनन, पहले अकड जाती थी, सुनकर बात ऐरी-गैरी, दूसरों की बात सुनकर, अब यों ही हंसती हूं मैं। तेरा जीवन में आना, लाया है कितना परिवर्तन, पागलों सी बातें मेरी, अक्ल हो गई है गुम। कैसे कहूं तुझसे कि, एहसास कितना अच्छा है। कैसे जताऊं मैं कि, तेरा साथ कितना अच्छा है।

विश्राम कहां पाता होगा?

अनंत आकाश की रचना करके, जब परमात्मा थकता होगा, विश्राम कहां पाता होगा? किससे आसरा मांगता होगा? उसमें भी तो जगती होगी, जीवन जीने की प्यास, उसको भी तो होता होगा, हार-जीत का एहसास। है कौन देता उसे सहारा? आशा  और निराशा  में, किसकी सहायता से वह, जीवन की उर्जा पाता होगा, क्या उसको भी कोई नारी, देती होगी विश्राम, हां शायद बात यही है सही, जो सबसे वह छुपाता होगा।

थोड़ी रौशनी दे दो

अपने शहर कानपुर से दूर आ चुकी हूँ , दोस्तों का साथ, अपनों का साथ हर कुछ छोड़कर एक बार फिर से नई शुरुआत करनी है , चाहती हूँ सबका साथ और शुभकामनाये ----------------------- अभी असाम कि खूबसूरत वादियों से लिख रही हूँ............................. आज एक छोटी सी उम्मीद है कि थोड़ी सी धूप दे दो, कि उजाला हो जाए, मिटटी के सही, दिए जला दो, कि तम भी दूर हो जाये, इन बिजली के बल्बों कि, रौशनी भी बड़ी अजीब है, आंखे चुधियाती है, वर्नान्धता हो सकती है , रंगों से बेअसर नजरे, दिखाओगे किसको भला, इनको जरूरत है रौशनी की, जो बनावटी न हो , ताकि भविष्य के लिए, हम अंधे न हो, हमारी नजर बचने को, हमारी आत्मा बचाने को, थोड़ी धूप दे दो, दीपक कि ही सही, थोड़ी रौशनी दे दो .

दफ्तर में कंडोलसेंस पर

खुदा भी जिसे जरूरत होती है उससे मुंह मोड़ लेता है और जरूरत न होने पर हर तरफ से बरसात करता रहता है, ऐसा ही होता है जब किसी अधिकारी स्तर के व्यक्ति की मौत पर तो पूरा ऑफिस का अमला अपना एक-एक दिन का वेतन कटवाने को तैयार हो जाता है और अगर कोई निचले स्तर का कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो जाए तो कोई पूंछने वाला भी नहीं होता .............. सादर, श्रद्घेय समर्पित जन, तुम चले गए उस पार, तुम्हारी मौत का कष्टï है, हमें तो है बहुत ही अपार, मेरी श्रद्घा सुमन तुम्हे है, संवेदनाएं भी साथ हैं, तुममें और मुझमें भले ही, फर्क हो राजा भोज-गंगू तेली का, पर साथी हम एक ही फर्म के, तुम्हारे जाने के बाद, भले ही हम परिचित न हों, कंडोलसेंस देना नैतिक फर्ज है, पर एक सवाल है, जो बार बार कचोटता है, कि क्या जब कोई छोटा, साथी भी जाएगा उस बार, उस पल भी सबके दिलों में, बहेगी सहानुभूति की बयार, तब भी क्या मेल चलेगी, और कटेगा एक दिन का वेतन, मुझे नहीं लगता ऐसा, क्योंकि पिछले ही दिनों, एक साथी ने खाया था जहर, यही नहीं कई और भी गए, पर उन्हें नहीं मिली सहानुभूति, तुम होते तो पूंछती, क्या यह है सही?

तेरा ही नशा है

पैमाना भर दो कि, मुझके नशे में होना है, होश न रहे बाकी कि, जीना है कि मरना है, नशे में डूब के जरा, देख लूं मैं भी, साकी करम कर दो कि, इसी तरह जीना है, हाल इतना बुरा बने, दुनियादारी का रहे न होश, दुनियावी बातों से अब तो, बाहर मुझे निकलना है, जो कोई रोके तो, दरवाजा बंद कर लो, तुझ पर ही आसरा हूं, हरसत ये पूरी कर दो बड़ी मस्त जिंदगी अब , लगने लगी है देखो, सच है बड़ा जोशीला समां, तेरे नशे में आके देखो, जाम ये शराब नहीं, तेरे साथ का है नशा, इसे नशे में खोकर, मैं क्या से क्या हुई भला।

प्यार बार बार होता है

कौन कहता है कि प्यार, सिर्फ एक बार होता है। ये तो इक एहसास है जो, बार-बार होता है। इसके लिए कोई सरहद कैसी, ये तो बेख्तियार होता है, कब कौन कैसे, भला लगने लगे, खुद अपना अख्तियार, कहां होता है? प्यार में शर्त बंधी हो जो, तो भला ये प्यार कहां होता है। शर्तो में बंधने वाले , बावफा-बेवफा में अंतर, कहां बस एक बार होता है, वफा करना या नहीं करना, प्यार बस बेहिसाब कर लेना, बेवफाई में ही हमारी, जान बस तुम निसार कर लेना।

मिट्टी खाई है

मैंने भी अपने बचपन में, मिट्टी के टुकड़े खाए हैं, अब भी इसकी सोंधी महक, इतनी अच्छी लगती है, कि बारिश के दिनों में, खुद को रोक ही नहीं पाती, सबसे छुपकर चुपचाप, बटोरकर रखती हूं इसे, किसी अमूल्य खजाने सा, देख लेने पर कई बार, मां ने भी टोंका है, कैल्शियम की कमी होने, और इलाज को कहा है, पर उन्हें क्या मालूम, कैल्शियम की कमी नहीं है, यह तो मुझे स्वाद देती है, किसी मिठाई से भी अधिक, मैं कुछ भी छोड़ पर, यह नहीं छोड़ सकती, पर किसी को बताना मत, ये राज ही हूं रखती