सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ऐसा कोर्इ मिल जाए,

दिल करता है कि रूठ जाउं, मनाए कोर्इ बार-बार मुझे, मैं झगडती रहूं और, प्यार से समझाए कोर्इ, मेरी हर जिद जिसे, मासूमियत सी नजर आए, मेरा हर बार नजर फेरना, और उसे गुस्सा न आए, हर बार प्यार से पास आए, मैं जाउं भले ही दूर, वो बस पास ही पास आए, मैं न बोलूं तो, उसका दिल थम जाए, मेरे कहने से पहले ही, हर बात समझ जाए जो, ऐसा कोर्इ मिल जाए, तो जिंदगी हर पल, कीमती सौगात बन जाए, हर एक मुसीबत भी, तब फूलों का हार बन जाए।

कैसे कह दूं?

प्यार में जब कोई डूब जाता है तो दूर जाने की कल्पना करना भी बहुत कठिन होता है। हर पल, हर समय बस उसकी ही याद आती है, उसके ही सपने, उसकी ही बातें बाकी सारी बातें तो एक किनारे हो जाती है, और ऐसे में अगर साथी से दूर जाना पड़े तो समझ नहीं आता कि आखिर कैसे यह किया जाए, भले ही मुंह से कुछ कहा न जाए पर एहसास तो रह ही जाता है खोखली हैं बातें सारी, भारहीन सारे कारण। जो तुम्हें मैं दे दूं, दूर जाने के लिए। तुम क्या जानों, चाहती मैं क्या हूं? शिखर पर तुम्हे देखना, और साथ में मैं रहूं। हर पल साए की तरह, रहना ही मकसद है मेरा, पर इसके लिए बता, क्या तोड दूं हर आसरा। तोडना भी नहीं कठिन, मेरे लिए कोई बंधन, पर कुछ जाने-पहचाने चेहरे, आकर रोक लेते हैं मन। इक तेरी याद में, दुनिया भुलाए बैठी हूं। सुनती हूं सबकी बातें, हर पल होता है चरित्र हनन, पहले अकड जाती थी, सुनकर बात ऐरी-गैरी, दूसरों की बात सुनकर, अब यों ही हंसती हूं मैं। तेरा जीवन में आना, लाया है कितना परिवर्तन, पागलों सी बातें मेरी, अक्ल हो गई है गुम। कैसे कहूं तुझसे कि, एहसास कितना अच्छा है। कैसे जताऊं मैं कि, तेरा साथ कितना अच्छा है।

विश्राम कहां पाता होगा?

अनंत आकाश की रचना करके, जब परमात्मा थकता होगा, विश्राम कहां पाता होगा? किससे आसरा मांगता होगा? उसमें भी तो जगती होगी, जीवन जीने की प्यास, उसको भी तो होता होगा, हार-जीत का एहसास। है कौन देता उसे सहारा? आशा  और निराशा  में, किसकी सहायता से वह, जीवन की उर्जा पाता होगा, क्या उसको भी कोई नारी, देती होगी विश्राम, हां शायद बात यही है सही, जो सबसे वह छुपाता होगा।

थोड़ी रौशनी दे दो

अपने शहर कानपुर से दूर आ चुकी हूँ , दोस्तों का साथ, अपनों का साथ हर कुछ छोड़कर एक बार फिर से नई शुरुआत करनी है , चाहती हूँ सबका साथ और शुभकामनाये ----------------------- अभी असाम कि खूबसूरत वादियों से लिख रही हूँ............................. आज एक छोटी सी उम्मीद है कि थोड़ी सी धूप दे दो, कि उजाला हो जाए, मिटटी के सही, दिए जला दो, कि तम भी दूर हो जाये, इन बिजली के बल्बों कि, रौशनी भी बड़ी अजीब है, आंखे चुधियाती है, वर्नान्धता हो सकती है , रंगों से बेअसर नजरे, दिखाओगे किसको भला, इनको जरूरत है रौशनी की, जो बनावटी न हो , ताकि भविष्य के लिए, हम अंधे न हो, हमारी नजर बचने को, हमारी आत्मा बचाने को, थोड़ी धूप दे दो, दीपक कि ही सही, थोड़ी रौशनी दे दो .

दफ्तर में कंडोलसेंस पर

खुदा भी जिसे जरूरत होती है उससे मुंह मोड़ लेता है और जरूरत न होने पर हर तरफ से बरसात करता रहता है, ऐसा ही होता है जब किसी अधिकारी स्तर के व्यक्ति की मौत पर तो पूरा ऑफिस का अमला अपना एक-एक दिन का वेतन कटवाने को तैयार हो जाता है और अगर कोई निचले स्तर का कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो जाए तो कोई पूंछने वाला भी नहीं होता .............. सादर, श्रद्घेय समर्पित जन, तुम चले गए उस पार, तुम्हारी मौत का कष्टï है, हमें तो है बहुत ही अपार, मेरी श्रद्घा सुमन तुम्हे है, संवेदनाएं भी साथ हैं, तुममें और मुझमें भले ही, फर्क हो राजा भोज-गंगू तेली का, पर साथी हम एक ही फर्म के, तुम्हारे जाने के बाद, भले ही हम परिचित न हों, कंडोलसेंस देना नैतिक फर्ज है, पर एक सवाल है, जो बार बार कचोटता है, कि क्या जब कोई छोटा, साथी भी जाएगा उस बार, उस पल भी सबके दिलों में, बहेगी सहानुभूति की बयार, तब भी क्या मेल चलेगी, और कटेगा एक दिन का वेतन, मुझे नहीं लगता ऐसा, क्योंकि पिछले ही दिनों, एक साथी ने खाया था जहर, यही नहीं कई और भी गए, पर उन्हें नहीं मिली सहानुभूति, तुम होते तो पूंछती, क्या यह है सही?

तेरा ही नशा है

पैमाना भर दो कि, मुझके नशे में होना है, होश न रहे बाकी कि, जीना है कि मरना है, नशे में डूब के जरा, देख लूं मैं भी, साकी करम कर दो कि, इसी तरह जीना है, हाल इतना बुरा बने, दुनियादारी का रहे न होश, दुनियावी बातों से अब तो, बाहर मुझे निकलना है, जो कोई रोके तो, दरवाजा बंद कर लो, तुझ पर ही आसरा हूं, हरसत ये पूरी कर दो बड़ी मस्त जिंदगी अब , लगने लगी है देखो, सच है बड़ा जोशीला समां, तेरे नशे में आके देखो, जाम ये शराब नहीं, तेरे साथ का है नशा, इसे नशे में खोकर, मैं क्या से क्या हुई भला।

प्यार बार बार होता है

कौन कहता है कि प्यार, सिर्फ एक बार होता है। ये तो इक एहसास है जो, बार-बार होता है। इसके लिए कोई सरहद कैसी, ये तो बेख्तियार होता है, कब कौन कैसे, भला लगने लगे, खुद अपना अख्तियार, कहां होता है? प्यार में शर्त बंधी हो जो, तो भला ये प्यार कहां होता है। शर्तो में बंधने वाले , बावफा-बेवफा में अंतर, कहां बस एक बार होता है, वफा करना या नहीं करना, प्यार बस बेहिसाब कर लेना, बेवफाई में ही हमारी, जान बस तुम निसार कर लेना।