सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हमें तो बस अमन चाहिए

सुबह से शहर की सारी सड़कें खाली हैं , अफवाहों का बाजार तो बहुत दिनों से गर्म है। हर जगह हर व्यक्ति बस यही कह रहा है कि क्या होगा बाबरी विध्वंस मामले का फैसला। हर कोई डरा हुआ है। सभी दिल थामकर फैसले का इंतजार कर रहे हैं, एक-एक पल काटना बड़ा मुश्किल हो रहा है। ऑफिस में हूं, लंच टाइम है । अमूमन इन समय हम सहकर्मचारी आपस में हंसी मजाक जरूर करते थे पर आज माहौल ही कुछ अलग है। फैसला आने में बस बीस मिनट बाकी हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू है, शहर में सन्नाटा है, शायद हर किसी के मन में एक ही डर है। पूरे देश में ही अमूूमन यही हाल होगा। सभी ने मुझे ऑफिस आने से भी मना किया था, उनका कहना था कि एक दिन तुम्हारे न आने से अखबार नहीं बंद हो जाएगा। मुझे भी पता है कि उनकी बात सही है पर अगर हर एक व्यक्ति सोचने लगेगा तो क्या होगा। कुछ भी हमें अफवाहों को सच नहीं होने देना। सब कुछ सामान्य है और सामान्य ही रखना है। जाहिर है कि जब इतने विद्वान न्यायाधीशों की खंडपीठ है तो उनका फैयला भी सभी लोगों के हित में ही होगा। हमारे हाथ में तो बस इतना है कि अमन कायम रहे । हर कोई उसे खुले दिल से अपनाए। इसी दुआ के साथ कि कुछ ...

सावन फिर लौट तो आ .........................

इतने dino बाद अचानक , फिर वो गुडिया याद आयी, जब हम सब लड़कियां , पहनकर हरे फीते और चूड़िया, लेकर गुड़ियों वाली प्लेट, जाते थे नहर किनारे , जहा ढेर सारे छोटे भाई, हाथों में लेकर छड़ी, सरकंडो कि बड़ी-बड़ी , कपडे कि गुडिया डालते ही , जुट पड़ते थे उन्हें कूटने में , और यह तमाशा करने के बाद , सबके हाथों में होते थे , हमारे दिए गेहूं और चने , जिनके लालच ने ही , उनसे इतनी मेहनत करवाई थी , उनका यह प्रदर्शन , संकेतमात्र होता था , कोई वास्तविकता नहीं थी , न ही कोए हिंसा का प्रदर्शन , पतंगों पर होती थी जोर -अजमाइश , और हम बच्चे छत पर, लिए हांथों में लंगड़ , बिना पेच लड़ाए ही , पतंगे काटने को तैयार रहते थे , एक पतंग पाना भी , हमे उल्लासित कर देता था , ढाब, मंझा और रंगीन पतंगे , बस इतनी ही हमारी सोच थी , अब वो दिन नहीं है , इन्सान खुद गुडिया बन गया , बच्चे भी बड़े हो गये , वे अब अल्हड नहीं रहे . उन्हें पीटने के लिए , कपडे कि नहीं, सजीव गुडिया चाहिए , वे खिलौनों से नहीं , जिन्दा लोगो से खेलते है , पतंगे खो गयी और , मासूमियत भी , अब तो यह शहर , जिन्दा मुर्दों से भर गया है . इस दौर में फिर वापस , वो ...

मौत के बाद ही सही

दिल के किसी कोने में दबी रह जाती है मन की आवाज। कई बार बोलना चाहो पर शब्द नहीं मिलते? कई बार हम खुद अपने किए से संतुष्ट नहीं होते हैं क्योंकि उसका असर हमारी भौतिक जिंदगी पर पड़ता है। इसके बावजूद अंतर्मन की आवाज कभी गलत नहीं होती है। यह कभी भी हमें गलत राह पर नहीं चलने देती है। तब खुद से सवाल करना पड़ता है----------- नैराश्य के पर कही तो मुलाकात होगी पुछूगी तब क्या सोंच थी तेरी ? हरित उपवन में नहीं,झंकड़ में सही, मिलाना तो तुझे है ही. यही भाग्य का न्याय है की, भटकता हुआ सा जीव बने तू. संकल्प-विकल्प, आशा-निराशा, के झंझावातों में झूलना, ही तेरा प्रारब्ध है . तुझे देखर मन मेरे, हर कोई स्तब्ध है. कि तू दिखता है हसता-हसाता, हंसी का पात्र बनता हुआ . पर किसी को नहीं दीखता, खून कही से रिसता हुआ . कौन समझेगा कि तू, है बड़ा ही हठी,छोड़ पाना , ये हठ भी शायद तेरे बस में नहीं. तू सोचता है जैसा, उल्टा सोचते है सभी . तुझे समझाना शायद, मेरे बस में भी नहीं है . कहाँ तक चलेगी तेरी हठधर्मिता ? हर जगह पर मत खानी पड़ेगी. समझ जा अभी, मन जा अभी दुनिया ...

भूला नहीं जाता

कुछ दिनों की यादें भूलने के लिए नहीं होती हैं। शायद उनकी नियति हमेशा याद आना होता है पर बिल्कुल चुपचाप । कुछ ऐसे ही जजबात दिल में भरे रहते हैं। कुछ कहते हैं। वो घूमना संग-संग, वो बैठना साथ-साथ, वो बातों में घुला रंग, वो देखना चुपचाप, हर बात में सिर हिलाना केवल, बस मानना चुपचाप, देखना फिर खुश होना मेरा, बात बिना बात , भूला नहीं जाता। रोज मिलने की जिद करना, बुलाने पर चले आना, कोई नाता न होने पर भी, हर नाता निभाना, वो मेरा बेवजह नाराज होना, और तेरा सुनना बेबात, वो घंटों बाद ये कहना, मेरी गलती न थी जनाब, भूला नहीं जाता। अब तो दूरी है, केवल याद बाकी है, फिर भी तेरा जिक्र आने पर, तेरी यादों का सैलाब, भूला नहीं जाता।

क्या हूं मैं?

बेफ्रिकी के आलम में सोंचती हूं, कि मैं क्या हूं? रेशा, कतरा या धुंआ-धुआं हूं। कोई नहीं किनारा वो नदी, या बिना अंत का आसमां हूं। धीरे-धीरे बढ़ता हुया समुद्र, जो रंगता रहता है सबको, अपने ही रंग में और, बढ़ाता रहता है जीवन को। इन सबसे तुलना अपनी, करती हूं कभी-कभी, अपनी हर क्षमता को आंकती हूं, हर बात को परखती हूं, पर कहीं नहीं पाती खुद को, इनके एक कतरे के बराबर नजर आता है खुद में तो, बुराइयों का एक समुद्र, गंदली सी एक नदी, रात का काला अंधकार, और दुनिया भर का पाप।

कौन हो तुम?

क्यूं इस तरह , मेरी उलझने बढ़ाते हो? कौन हो तुम और, मुझसे क्या चाहते हो? देखो जरा सोंचकर, मन में परखकर बोलना, बाद में कहीं, पड़ जाए न पछताना, ये दुनिया है अजीब, यहां तेरी-मेरी नहीं चलती। ये भुलावा है दोस्त, सभी को है छलती। देखो कहीं बात उल्टी न हो, बोलना वही सबको पसंद हो। मन में दबा जाना, चाहते जो कहना, दबी-छुपी सी बातें, निकल आएं कहीं न? जग को भली लगे जो, कहने की रीत है? काजल की कालिमा सी, तेरे दिल की प्रीत है। दिल की दिल में रहने दो, अंजाम सोंच लो। बोलने से पहले, हर बात तोल लो।

अथ श्री ऑटोपुराणम्.....

भले ही आप कितने ही बड़े पद पर क्यों न हों, इन ऑटो वाले भाइयों के लिए एक सामान से ज्यादा कुछ नहीं है। जैसे किसी शक्कर सा आलू के बोरे को लादा जाता है, वैसे ही ये अपनी सवारियों को ठूंस-ठूंस कर बिठाते हैं। जैसे ही आप टैंपो स्टैंड पर पहुंचेगे इनकी खींचा तानी शुरू हो जाएगी। कोई बड़ी बात नहीं कि आपका हाथ पकड़ कर या सामान पकड़कर ये भैया लोग अपनी-अपनी ओर खींचने लगें। आपको पता है कि आटो में कितनी व्यक्तियों, माफ कीजिएगा, सवारियों को बैठाया जाता है। आपका जवाब होगा पीछे तीन और चालक के साथ केवल एक सवारी बैठाने का नियम है। तो भई इस मामले में हमारे शहर के ऑटोचालक भाई थोड़ा सा आजाद ख्याल है। पीछे कम से कम से चार और आगे तीन सवारियां तो बैठेंगी ही। हां अगर कोई महिला अपने बच्चों के साथ है तो पीछे की सीट पर चार से बढ़कर पांच या छह सवारियां बैठ जाएगी। आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि यह कैसे संभव है। बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें तो होती ही रहती हैं। अगर किसी सवारी ने अन्य सवारी बिठाने से मना कर दिया तो इनका पारा सांतवें आसमान पर हो जाएगा। तो यह हिम्मत मत दिखाइएगा मेरे दोस्तों क्योंकि आपको उतरना भी प...