आज मै खुश हूँ! क्योकि एक हारा हुआ इन्सान , लिखकर सुसाईड नोट फांसी पर लटक गया . क्यों न होऊ खुश ? क्योकि आजाद हो गयी है , उसकी पत्नी संध्या , जो कल तक थी, उसकी बंध्या . पर क्या आजाद है वह ? शायद नहीं, अब कोई भी उससे, नहीं छीनेगा रूपये, न बिकेगे घर के बर्तन, न ही मंहगे कपडे . अब वह रह सकती है सुखी . जमा कर सकती है दौलत . पर क्या वह कर पायेगी , उसका स्वयं इस्तेमाल , क्या पहन पायगी , पसंद के कपडे-लत्ते . या रह पायगे सुकून से , शायद नहीं, पर क्यों ? क्योकि भारत में, इजाजत नहीं है एक स्त्री को, स्वंत्रता से रहने की . हर रूप में वह , किसी न किसी की बंध्या है, चारो ओर ही देखो , मिलेगी एक संध्या , पुत्री पर पिता का , बहन पर भाई का, माँ पर बेटे का , पत्नी पर पति का, सदा ही नियंत्रण है . किसी भी अवस्था में वह, अकेली नहीं रह सकती, और अगर रहना भी चाहे तो , हमारा सभ्य समाज उसे. अनगिनत नाम दे देगा . जैसे स्त्री ने ही लिया है , सभी की अस्मिता का ठेका . खुश हूँ मै भी क्योकि, इस नियंत्रण मे भी स्त्रीयां, व्रत रखती है,पूजा करती है , अपने मालिको के लिए, भ...