सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हम भी शाह

पितरो के इन दिनों में, सारे कौवों की वाह-वाह है, उनके दिन भी फिर गये है. पितरो के बहाने वो भी मालामाल है. किसी ने सही कहा है कि, घूरे के दिन भी बहुरते है, सो सोचा कि अपने भी आयेगे, कभी हम होगे सबसे ऊपर, और उन पर हुकुम चलायेगे, जो आज है हमारे ऊपर, हो सकता है लगे कि सपना है, सपना हि सही, कौवो से गये गुजरे हम तो नहीं, ये दिन भी गुजर जायेगे, हम भी शाह कहलायेगे .

कमियां भी स्वीकार करो..............

करना है मुझको प्यार करो, पर कमियां भी स्वीकार करो.............. मेरी नजरों से तुम देखो, मेरे सपनों के गाँव को . मेरे जीवन की धूप में, बनकर तो देखो छाँव जरा. राह भटकती दिखूं अगर मै, दीपक बनना अवरोध नहीं, मेरे गुण, मेरे अवगुण , सब सामने है,प्रतिरोध नहीं , जो हूँ जैसी स्वीकार करो . करना है मुझको प्यार करो, पर कमियां भी स्वीकार करो............. मेरी कमियों को ढक लेना, तुम अपनी अच्छाई से , झूठों का बोझ उठा लेना , गर लगे तुम्हे, सच्चाई से . हाँ थोडा सा तो नादाँ हूँ, पर नादानी प्यारी मुझको, बच्ची हूँ तो यही सही, बच्ची से ही तुम प्यार करो ... करना है मुझको प्यार करो, पर कमियां भी स्वीकार करो............. स्वीकार मुझे मेरी कमियां, पर कोई तो सम्पूर्ण नहीं. बनकर एक सच्चे साथी, हर रूप से मेरे प्यार करो. करना है मुझको प्यार करो, पर कमियां भी स्वीकार करो..........

हाय, हाय नया जमाना

गतांक से आगे............. कुछ कम हुआ और वह कुछ बताने के मूड में आये . खाते -खाते ही बोले,"ई नया जमाना का आवा,बिटियों का मोटा -पतला भी दीखाई दे लाग ." उनकी बात ने मुझे चक्कर में डाल दिया कि यह मोटे-पतले की बात बीच में कहाँ से आ गयी . आगे की बात सुनकर सारा माजरा समझ आ गया . वे बता रहे थे " झाक्कन भैया की बिटिया की शादी करवावै गएँ. बारात तो बड़ी तामझाम से आई, पैसे वाली पार्टी थी. सोचा की तगड़ा माल मिलेगा, पर सब बुरा होए मुटापे का सब चौपट हो कर दिन्हेसा '' '' चाचा मोटापे ने तुम्हारा क्या बिगाडा है " '' अरे हमरे जमाना मा तो मोटा आदमी ख़त- पियत घर का समझा जात राहे, पर ई टीबी मा करीना का जीरो फिगर देख कै बिटिया अब जीरो फिगरवा वाला दूल्हा चाहती है." झाक्कन भैया की बिटिया का दूल्हा थोडा खात-पियत रहा. फेरे हो रहे रहें औ हम पर दछिना की बारिश भी . अचानक ६वे फेरे के बाद बिटिया पर करीना का दौरा पड गवा. वा चिल्लाय लागि ,ई दुलहा बहुत मोटा है.हम बियाव न करिबे. "घर वाले समझाई के हार गये पर वा टस से मस न भई." ढूलन बोले,"पर चाचा ई सब से तुम...

हाय! हाय ! नया जमाना

काफी इंतजार के बाद ढूलन भाई फिर हाजिर है चौबे जी की चोटों के साथ चौबे जी हमारे मुहल्ले के पंडित जी है .शादियाँ करवाते है .पूरा नाम चंगूलाल चौबे .अच्छी-खासी दछिना के साथ ही दो चार किलो भोजन भी पेट के अंदर कर जाते है और डकार तक नहीं लेते. पोपले मुख से जब हसते है तो बड़ा विकट द्रिश्य उत्पन्न होता है.कल सुबह जब उन्हें देखा तो तो हाथ-पैरो में पट्टी बंधी थी और एक आँख फूल कर काले बैंगन की तरह दिखाई दे रही थी .घर से निकल रहे थे कि हमने पकड़ लिया. मुह चुरा कर भागे जा रहे थे पर ढूलन भाई के हाथो में रसगुल्ले कि प्लेट देखकर शायद उनका मन बदल गया .उनके घावों को देखकर ढूलन भाई को भी सहानुभूति हुई . भाई ने पूछा, चाचा ई पट्टी-वट्टी कैसे बंध गयी ? "का बताये ढूलन कलही हम एक बियाव करवावै गये रहन" वो तो ठीक है प इ शादी मा बर्बादी कैसे भई ? " नओ जमाना मा तो नई बात हुइबै करी " वो परेशान से बोले . ढूलन भाई चौंक गये कि नए ज़माने और पंडित जी कि चोंटो का क्या कनेक्शन . ढूलन भाई ,''कैसा नया जमाना चाचा ई नया जमाना ने तुम्हारा क्या बिगाडा है? ऐसा लगा कि बात सुनकर उनका मन कसैला हो ...

मै खुश हूँ

आज मै खुश हूँ! क्योकि एक हारा हुआ इन्सान , लिखकर सुसाईड नोट फांसी पर लटक गया . क्यों न होऊ खुश ? क्योकि आजाद हो गयी है , उसकी पत्नी संध्या , जो कल तक थी, उसकी बंध्या . पर क्या आजाद है वह ? शायद नहीं, अब कोई भी  उससे, नहीं छीनेगा रूपये, न बिकेगे घर के बर्तन, न ही मंहगे कपडे . अब वह रह सकती है सुखी . जमा कर सकती है दौलत . पर क्या वह कर पायेगी , उसका स्वयं इस्तेमाल , क्या पहन पायगी , पसंद के कपडे-लत्ते . या रह पायगे सुकून से , शायद नहीं, पर क्यों ? क्योकि भारत में, इजाजत नहीं है एक स्त्री को, स्वंत्रता से रहने की . हर रूप में वह , किसी न किसी की बंध्या है, चारो ओर ही देखो , मिलेगी एक संध्या , पुत्री पर पिता का , बहन पर भाई का, माँ पर बेटे का , पत्नी पर  पति  का, सदा ही नियंत्रण है . किसी भी  अवस्था में वह, अकेली नहीं रह सकती, और अगर रहना भी चाहे तो , हमारा सभ्य समाज उसे. अनगिनत नाम दे देगा . जैसे स्त्री ने ही लिया है , सभी की अस्मिता का ठेका . खुश हूँ मै भी क्योकि, इस नियंत्रण मे भी स्त्रीयां, व्रत रखती है,पूजा करती है , अपने मालिको के लिए, भ...

ढूलन भाई आईएस

आखिर ढूलन भाई ग्रेज़ुएट हो ही गये. आठ सालों की मेहनत का फल मिल गया. गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया जा रहा था.लड्डू और बर्फी का दौर चल रहा था. पिछले आठ सालो से एक अदद दुल्हन का इंतजार कर रहे ढूलन भाई को इस बार फेरे पड़ने की पूरी उम्मीद थी.शाम को लड़की वाले घर आ रहे थे. उन्हें बहुत खुश देखकर आखिर गुप्ता जी ने पूछ ही लिया . क्या बात है ढूलन आज तो चेहरा बड़ा ही चमक रहा है ? लगता है पास होने के आलावा भी कोई खास बात है. ढूलन भाई शर्मा गये. शरमाते हुए उन्होंने गुप्ता जी को राजे-दिल बता ही दिया . गुप्ता जी ने उन्हें शाम के लिए कुछ खास टिप्स दिए . और तो सभी सामान्य ही थे पर उनमे से एक बड़ा ही अनोखा था. गुप्ता जी ने उनसे शहर की एक नामी सिविल सर्विसेस की कोचिंग ज्वाएन करने को कहा. ढूलन जी ने कारण पुछा तो गुप्ता जी का जवाब था . भाई,आईएस दूल्हे के दाम बड़े अच्छे मिलते है. अच्छी दुल्हन और अच्छा दहेज़ की गारंटी है आईएस की तैयारी. ढूलन भाई तो आईएस का फुल फॉर्म भी नहीं जानते थे सोच में पड़ गये. गुप्ता जी ने उनकी मुश्किल हल की . बोले ,अरे!ढूलन फिकर मत कर आईएस बनना नहीं है केवल कोचिंग जाना है,इतना ही काफी है. अ...

मौत या मुक्ति

वह हवा में उड़ रहा था, नीचे भी पड़ा हुआ था. उसके चारो ओर नाते-रिश्तों का, जमावडा लगा हुआ था. पर वह था नितांत अकेला. घबराना जायज था सो वह भी खुद को रोक न सका. चीखा-चिल्लाया पर सब बेकार, किसी पर कोई असर नहीं था. पत्नी दहाड़े मार रो रही थी, पुत्रो में चलने की तैयारी के, खर्चे की चर्चा हो रही थी, आज वे अपने पिता पर खूब खर्च करके, पूरा प्यार लुटा देना चाह रहे थे . बीमारी में तंगी का बहाना करने और इलाज के खर्च से बचने के, सारे नखरे पुराने लग रहे थे . उन्हें जल्दी थी तो बस , पिता का शारीर ठिकाने लगाने की. ताकि उन्हें वसीयत पढने को मिले. किसको क्या मिला ये राज खुले. अंतिम यात्रा की तैयारी में गाजे बाजे का बंदोबस्त भी था. आखिर भरा-पूरा परिवार जो छोड़ा था. शमसान पर चिता जलाई गयी, उसे याद आया घी के कनस्टर उदेले गये, इसी एक चम्मच घी के लिये, बड़ी बहु ने क्या नहीं सुनाया था, उसे लगा मरकर वह धन्य हो गया, कुछ घंटों में निर्जीव शरीर खाक हुआ. अब सारे लोग पास की दुकान पर, टूट से पड़े एक साथ. समोसे-गुझिया चलने लगे. कुछ तो इंतजामों की करते थे बुराई, वहीँ कुछ ने तारीफों की झडी लगायी, अब उससे सहन नहीं हुआ , और ...